सिर्फ 37 गेंदों में जड़ दिया तूफानी शतक, 220 मैच कम खेलकर कर ली रोहित के महारिकॉर्ड की बराबरी

AdminUncategorized4 weeks ago86 Views

नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल 2025 में शतक ठोक दिया है। हैदराबाद के सीजन के आखिरी मैच में क्लासेन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ शतक लगाया। यह उनका आईपीएल में दूसरा शतक है। इस मुकाबले में कप्तान पैट कमिंस ने क्लासेन के तीसरे नंबर पर भेजा। अभिषेक और हेड ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी थी। इसी वजह से क्लासेन ने आते ही ताबड़तोड़ बैटिंग शुरू कर दी।

37 गेंद पर क्लासेन की सेंचुरी

केकेआर के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने सिर्फ 37 गेंद पर सेंचुरी ठोक दी। 6 चौके और 9 छक्के की मदद से वह शतक तक पहुंचे। यह आईपीएल में फ्रेंचाइजी की तरफ से सबसे तेज शतक है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ट्रेविस हेड के नाम था। उन्होंने 39 गेंद पर शतक लगाया था। यह आईपीएल इतिहास में संयुक्त रूप से तीसरे सबसे तेज शतक है।

आईपीएल में सबसे तेज शतक (गेंदों के हिसाब से)
30 गेंद- क्रिस गेल (RCB) बनाम पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
35 गेंद- वैभव सूर्यवंशी (RR) बनाम गुजरात टाइटंस, जयपुर, 2025
37 गेंद- यूसुफ पठान (RR) बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2010
37 गेंद- हेनरिक क्लासेन (SRH) बनाम केकेआर, दिल्ली, 2025
38 गेंद- डेविड मिलर (KXIP) बनाम आरसीबी, मोहाली, 2013

रोहित शर्मा की बराबरी कर ली

हेनरिक क्लासेन का यह आईपीएल में दूसरा शतक है। उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा की बराबरी कर ली है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित के नाम भी दो ही शतक है। 2008 में डेब्यू करने वाले रोहित ने अब तक 269 मुकाबले खेले हैं। वहीं हेनरिक क्लासेन का यह आईपीएल में 49वां ही मैच था। वह अंत में 105 रन बनाकर नाबाद रहे। 39 गेंदों पर उन्होंने यह पारी खेली।

केकेआर के सामने 279 का लक्ष्य

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले खेलते हुए इस मुकाबले में 3 विकेट पर 278 रन ठोक दिए। क्लासेन के अलावा ट्रेविस हेड के बल्ले से 40 गेंदों पर 76 रनों की पारी निकली। उन्होंने 6 चौके और 6 छक्के मारे। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंद पर 32 जबकि ईशान किशन ने 20 गेंद पर 29 रन ठोके। केकेआर की तरफ से एनरिच नॉर्तजे को सबसे ज्यादा 60 रन पड़े। वरुण चक्रवर्ती को 3 ओवर में 54 रन पड़े।

ऋषिकेश कुमार

लेखक के बारे में

ऋषिकेश कुमार

ऋषिकेश को खेल से अटूट रिश्ते ने पत्रकार बनाया। 2018 में मीडिया डेब्यू। Sportzwiki और दैनिक भास्कर एनएनआर की पिच पर बैटिंग के बाद अब NBT ऑनलाइन में छक्के-चौके उड़ा रहे। फुटबॉल के फुल टाइम और क्रिकेट के पार्ट टाइम फैन। यूरोपियन फुटबॉल में खास रुचि। टेनिस, बैडमिंटन, हॉकी के साथ कबड्डी और एथलेटिक्स भी देखना और उसके बारे में पढ़ना-लिखना पसंद। घूमने और खाने का शौक।… और पढ़ें

Read More

0 Votes: 0 Upvotes, 0 Downvotes (0 Points)

Leave a reply

Recent Comments

No comments to show.

Stay Informed With the Latest & Most Important News

I consent to receive newsletter via email. For further information, please review our Privacy Policy

Advertisement

Loading Next Post...
Follow
Sign In/Sign Up Sidebar Search Trending 0 Cart
Popular Now
Loading

Signing-in 3 seconds...

Signing-up 3 seconds...

Cart
Cart updating

ShopYour cart is currently is empty. You could visit our shop and start shopping.